भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

Date:

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और जेसीसीजे नेता अमित जोगी इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में अमित जोगी ने एक पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं, जोगी ने अब महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर को अपना हीरो बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। सौरभ चंद्राकर को लेकर अमित जोगी का बयान सामने आने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि अमित जोगी को अपने पिताजी की गरिमा का ध्यान रख लेना चाहिए।

अमित जोगी ने सौरभ चंद्राकर को बताया हीरो
अमित जोगी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि महादेव सट्टा का आरोपी सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है। सौरभ उनके बीच जाकर बैठा है, जो राज करते हैं। वो वह आम छत्तीसगढ़ियों की तरह भोला भला गुलाम नहीं बना। वहीं, अमित जोगी के इस वीडियो पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमित जोगी को अपने पिताजी की गरिमा का ध्यान रख लेना चाहिए। मीडिया में बने रहने के लिए क्या कुछ भी करेंगे? अमित जोगी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। छत्तीसगढ़ की राजनीति को इतना नहीं गिरना चाहिए।

पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार को लेकर भी विवादित टिप्पणी
इससे पहले मित जोगी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में दोनों के मुखौटे पहने किरदारों को दिखाया गया था। इसके बाद ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ के नाम से सांकेतिक शादी और हनीमून का दृश्य दिखाया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई।
वीडियो डिलीट कर मांगी माफी
वहीं, वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया। उन्होंने पोस्ट के जरिए माना कि अपनी बात रखने का तरीका सही नहीं था। जोगी ने लिखा कि वे जिस संदेश को देना चाहते थे, उसे दूसरे तरीके से भी रखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि खुद का मजाक उड़ाकर अपनी बात कहना अलग है, लेकिन किसी निजी रिश्ते या स्पेस को व्यंग्य का हिस्सा बनाना ऐसी सीमा है, जिसे वे पार नहीं करना चाहते। इसी वजह से पोस्ट हटा दी गई। जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे उन्होंने माफी भी मांगी।

बीजेपी द्वारा FIR दर्ज: इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा विरोध जताया। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत और अन्य भाजपा नेताओं की शिकायत पर रायपुर के सिविल लाइंस थाने में अमित जोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेताओं ने इसे संवैधानिक पदों की मर्यादा के खिलाफ और ‘वैचारिक दिवालियापन’ करार दिया है।

FIR के बाद घर पहुंची पुलिस को अमित जोगी नहीं मिले ऐसे में पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का प्रशिक्षण व उन्नत बीज…पढ़ें!

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का...

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…पढ़ें!

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर...

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की जयंती…जानें उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ी...