आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंगोली के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 और 3 में एक साथ ‘आंगन मिलन सेवा’ और पोषण आहार दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें हमारे रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष माननीय नवीन अग्रवाल जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुलाब टिकरिहा जी, ग्राम पंचायत बंगोली के सरपंच उत्तम वर्मा जी, बंगोली क्लस्टर बिहान से कविता सेन जी, समाज सेवक प्रियंकर सेन जी, बंगोली पंचायत की सचिव राजिम ध्रुव, भाजपा बंगोली मंडल अध्यक्ष हीरा वर्मा जी, भाजपा बंगोली मंडल कार्यालय प्रभारी दीपक धनकर जी, प्राथमिक विद्यालय बंगोली की प्रधान अध्यापिका सविता चंद्राकर जी, उप स्वास्थ्य केंद्र बंगोली से ऐश्वर्या वर्मा जी और दुर्गा साहू जी, ग्राम बंगोली की मितानिन दीदियां रूखमणि सेन, वंदना बैरागी, रूखमणि मानिकपुरी, सपना खूंटे और लक्ष्मी वर्मा, ग्राम पंचायत बंगोली के पंच राजू खूंटे, विमला धीवर, बंगोली आंगन बाड़ी केंद्र क्रमांक 1 से ज्योति सेन जी, केंद्र क्रमांक 2 से शकुन वर्मा जी, केंद्र क्रमांक 3 से संगीता सेन जी और ग्राम बंगोली से समस्त माताएं बहने और पालक गण उपस्थित रहे।

समाज के स्वास्थ्य चक्र को मजबूती प्रदान करने वाली हमारी समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए जन प्रतिनिधियों द्वारा श्रीफल से सहृदय सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के पालकों के साथ आत्मीय संवाद कर बच्चों के संतुलित पोषण, उचित भरण-पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्रारंभिक देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया। गर्भवती माताओं का गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। गर्भवती माताओं द्वारा हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी को बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य के लिए दी जाने वाली मातृ वंदना और अन्य सहायता योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक विद्यालय बंगोली में वृक्षारोपण भी किया गया।

