कृषि विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 में राज्यपाल श्री रमेन डेका हुए शामिल…पढ़ें!

Date:

कृषि विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 में राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक अनुज शर्मा

* इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में युवाओं ने किया अपने अभूतपूर्व स्टार्टअप्स और मॉडल्स का प्रदर्शन
* युवाओं के मजबूत कंधों पर है ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण की जिम्मेदारी: राज्यपाल श्री रमेन डेका
* राज्य सरकार युवाओं के नवाचारों को हर संभव मंच व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: विधायक अनुज शर्मा

जोरा:
धरसीवां विधानसभा के जोरा (रायपुर) स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में ‘छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से आए नवोन्मेषी युवाओं और बाल उद्यमियों ने अपने-अपने अनूठे नवाचारों का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप (नवाचार एवं उद्यमिता) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को माननीय राज्यपाल एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान राज्यपाल और विधायक श्री अनुज शर्मा ने युवाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टार्टअप एवं नवाचार स्टालों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं द्वारा विकसित किए गए आधुनिक मॉडल्स व तकनीकों की मुक्तकंठ से सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

विकसित भारत का निर्माण युवाओं का दायित्व: राज्यपाल
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा, “आज यहाँ जितने भी युवा साथियों को उनके अभूतपूर्व इनोवेशन और उद्यमिता के लिए सम्मानित किया गया है, मैं उन सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ। माननीय प्रधानमंत्री जी का ‘विकसित भारत @2047’ का सपना केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि हम सभी युवाओं का साझा दायित्व है।”
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा, “उस विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सभी युवाओं के सबल और मजबूत कंधों पर टिकी है। जब आप नए विचार लेकर आते हैं और कृषि व उद्योग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश करते हैं, तो उससे न केवल आपका, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव देश-दुनिया में बढ़ता है।”

युवाओं की ऊर्जा और नई सोच ही राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाएगी: विधायक अनुज शर्मा
वहीं युवा साथियों को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा, “आज यहाँ प्रदेशभर के प्रतिभाशाली नवाचारियों और युवा उद्यमियों के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। छत्तीसगढ़ की यह पावन धरती न केवल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, बल्कि यहाँ के युवाओं में अपार प्रतिभा, मौलिक सोच और नवाचार की जबरदस्त क्षमता है। देश और प्रदेश की असली शक्ति हमारे युवा ही हैं। युवाओं के ऊर्जावान प्रयास, नई सोच और उद्यमिता की भावना ही राज्य को प्रगति के नए शिखरों पर ले जाएगी।”
विधायक श्री शर्मा ने स्टालों के निरीक्षण का जिक्र करते हुए कहा, “आज जिन युवा साथियों को सम्मानित किया गया है, उनके नवाचारों को देखकर मन गर्व से भर गया। हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘विकसित भारत @2047’ का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे साकार करने की सबसे बड़ी धुरी हमारे युवा ही हैं। युवाओं की ऊर्जा, तकनीक के प्रति उनका दृष्टिकोण और जोखिम लेने की क्षमता ही नए भारत की नींव रख रही है। राज्य सरकार युवाओं के नवाचारों को आगे बढ़ाने और उन्हें हर संभव मंच व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने आगे कहा, “कृषि, तकनीक और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता में छत्तीसगढ़ के युवाओं के पास असीम संभावनाएँ हैं। मैं विश्वविद्यालय प्रबंधन और शासन-प्रशासन से भी यही आग्रह करूँगा कि वे हमारे युवाओं को अनुसंधान, स्टार्टअप फंडिंग और मेंटरशिप का ऐसा वातावरण प्रदान करें, जहाँ उनके विचार केवल एक विचार बनकर न रहें, बल्कि वे एक सफल उद्यम का रूप ले सकें।” युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “असफलता से कभी न डरें। नवाचार की यात्रा में हर चुनौती एक नया अनुभव और सीख लेकर आती है। आप ही इस राज्य और राष्ट्र का भविष्य हैं। आप आगे बढ़ें, नए मार्ग बनाएं और देश का नाम रोशन करें, मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ हमेशा आपके साथ हैं।”


इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्राध्यापक, राज्य के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एशियन गेम्स 2026: PT ऊषा का रिकॉर्ड क्रैक…किसने तोड़ा पढ़ें!

भारत की एथलीट वित्या रामराज (Vithya Ramraj) ने शानदार...

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन: एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल…पढ़ें!

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन: एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत...