छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का 13वां स्थापना दिवस एवं प्रदेश कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के 13वें स्थापना दिवस पर वर्ष 2026–2029 की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल ग्रैंड राजपुताना , रायपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों एवं उद्योगों के हित में संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रदेश कार्यकारिणी में शेखर वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, कुबेर चंद्राकर महासचिव, ललित साहू कोषाध्यक्ष तथा मोहन चंद्राकर, दिलीप टिकरिया, माशीष साहू, ईश्वर पटेल एवं पुनारद निषाद उपाध्यक्ष बनाए गए। विजय चंद्रवंशी एवं गुलाब साहू सहसचिव तथा विनोद रात्रे एवं दिनेश कुमार सरसीहा उपकोषाध्यक्ष बनाए गए।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में टीकम सिंह ठाकुर, देवेंद्र संभाकर, रामशरण टंडन, घनश्याम सिन्हा, गोविंद यादव, नोहर साहू, नागेश वर्मा, रवि वर्मा, पारस पटेल, डॉ. अखिलेश साहू एवं यश साहू शामिल हैं।

समारोह में संस्थापक सदस्य सुंदर लहरे डॉ अजय यादव, डॉ. निर्मल नायक एवं दीपेंद्र राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र चंद्राकर (गौरव प्रमोटर्स), संजय बघेल (Saba InfraVentura), बृजेश साहू (BDG ग्रुप), सुनील चंद्राकर (भारद्वाज ग्रुप), आशु चंद्रवंशी, रोशन वर्मा एवं ललित बघेल उपस्थित रहे।

महासंघ ने नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

