75 फीट तिरंगे के साथ खरोरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…पढ़ें!

Date:

75 फीट तिरंगे के साथ खरोरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

देशभक्ति गीतों से गूंजा नगर, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब

खरोरा, 13 अगस्त 2026 – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा द्वारा 13 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 75 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे खरोरा नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। देशभक्ति गीत, एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। विशाल 75 फीट तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसे लेकर विद्यार्थियों एवं नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” सहित देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंजायमान रहा। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती तिरंगा यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित की।

राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति आयोग वेदराम मनहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, प्राचार्य रजनी मिंज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, विकास सिंह ठाकुर, रश्मि वर्मा, गुरजीत कौर भाटिया, सचिन अग्रवाल, संजीव देवांगन, दुलेश साहू, रमेश शर्मा, दीपक धनकर, पूर्णिमा धनकर, घनश्याम चंद्राकर, छगन यादव, नगर पंचायत खरोरा पार्षदगण सहित विद्यालय परिवार के समस्त स्टॉफ एवं समस्त विद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में खरोरा नगर के नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

विद्यार्थियों में दिखा गजब का उत्साह

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं एकजुटता के साथ यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों में देश के प्रति गौरव, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति, नगरवासियों, पालकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 75 फीट तिरंगे की शान के साथ निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा खरोरा नगर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की अमिट छाप छोड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग में जैव प्रौद्योगिकी के व्यापक अवसर : डॉ. पंकज शर्मा

विज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग में जैव प्रौद्योगिकी के...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...