50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर पत्थर से कुचल कर की हत्या, जाने पूरा मामला

Date:

जिले की ऊमरी थाना पुलिस ने पिछले महीने हुई महिला के अंधे कत्ल की जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने एक आरोपित को भी पकड़ा है। आरोपित ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना स्थल से मृतिका के कपड़े समेत नरकंकाल के अवशेष भी जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक ऊमरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय महिला पांच अक्टूबर 2024 को घर से निकली थी। महिला पूजा-पाठ अधिक करती थी, महिला को पूजा करने के लिए शनीचरा मंदिर पर जाना था। इस दौरान आरोपित महिला को झांसे में लिया और वो महिला को ऊमरी से मालनपुर लेकर पहुंचा।

पुलिस के अनुसार आरोपित महिला को शनीचरा के जंगल में ले गया। जंगल में महिला को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और वापस गांव लौट आया। महिला दूसरे दिन जब घर नहीं आई तो स्वजनों ने छह अक्टूबर की शाम ऊमरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

स्वजन का कहना है कि महिला का पति और बेटा अहमदाबाद रहता है। वह गांव में अकेली रहती थी। महिला पूजा पाठ ज्यादा करती थी, जबकि आरोपित मुन्ना जोशी अंबाह जिला मुरैना का रहने वाला है। आरोपित चकरा गांव के नरेन्द्र सिंह राजावत के कुएं की रखवाली करता था।

पुलिस के मुताबिक शव जंगली जानवर खा गए थे। घटना स्थल पर महिला के कपड़े और पूजा की सामग्री मिली है। महिला अपने साथ बाल गोपाल भगवान को लेकर गई थी। भगवान की प्रतिमा भी मौके पर मिली है। घटना स्थल पर नरकंकाल के अवशेष भी बरामद हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...