13 साल की मासूम और 32 दरिंदे…14 गिरफ्तार! पढ़ें पूरी घटना

Date:

नई दिल्ली: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से 32 लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़िता को तीन होटलों खुंगर, जाप इन और सफायर में बंधक बनाकर तीन दिन तक वारदात को अंजाम दिया।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने 23 जून को होटल खुंगर में छापेमारी के बाद नाबालिग को मुक्त कराया था। इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात तीन बजे से लेकर बुधवार सुबह साढ़े चार बजे तक तीनों होटलों को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच तीनों होटलों पर बुलडोजर व जेसीबी चलाए गए। दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। होटल खुंगर में छापेमारी में पुलिस को नाबालिग बंधक अवस्था में मिली थी। पुलिस ने मुक्त करवाकर पूछताछ की तो पता चला कि होटल मालिक और प्रबंधक उससे दुष्कर्म करवाने के बदले पैसे लेते थे। जांच में सामने आया कि नाबालिग लावारिस है।
करीब दो सप्ताह पहले एक रिक्शा चालक पीड़िता के संपर्क में आया था। रिक्शा चालक ने तीन होटलों के संचालकों को उसे बेच दिया। बेचते समय तय हुआ कि वे बारी-बारी से नाबालिग को होटल में रखकर दुष्कर्म करवाएंगे।
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों होटलों में नाबालिग से अलग-अलग दिन कुल 32 लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कभी तीन से चार और कभी इससे अधिक लोगों ने मिलकर किया।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि बार-बार होने वाले हमलों से जब भी उसे दर्द होता था, तो उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों होटल नियमों को दरकिनार कर बनाए गए थे। पुलिस ने दो दिन पहले होटल संचालकों को नोटिस दिया था, जवाब नहीं मिलने पर इन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा हाई स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न…पढ़ें!

पीएम श्री विद्यालय खरोरा में छात्रसंघ निर्वाचन संपन्न, विद्यार्थियों...

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...