सिलयारी,कुरूद में कुत्तों का आतंक, राहगीरों को दौड़ा दौड़ा कर कांटा…देखिए वीडियो!

Date:

मोहम्मद उस्मान शैफी की खबर: धरसीवां के सिलयारी कुरूद स्थित ज्योति मसीह पोल्ट्री फार्म मुख्य मार्ग पर स्थित है जहां से गुजरने वाले राहगीरों पर आवारा कुत्तों का खूनी हमला आए दिन होते रहता है।

दरअसल पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले वेस्ट को खाने यहां भारी संख्या में आवारा कुत्ते डटे रहते हैं, आरोप है की पोल्ट्री फार्म ऑनर कुत्तों को बोटी डालते हैं जिसकी लालच कुत्तों को खूनी बना रहा है बीते दिन एक राहगीर मोटर साइकिल से जा रहा था जिस पर कुत्तों ने हमला कर दिया और लहू लुहान कर दिया, जिसका वीडियो पीड़ित बना रहा था जिसे देख कर पोल्ट्री फार्म की महिला ओनर गुस्से में गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गई।

पीड़ितों का आरोप है की उक्त महिला के द्वारा ही कुत्तों को उन पर छोड़ा गया था जिससे उन्हें गंभीर डॉग बाइट्स लगे हैं, पीड़ितों ने मामले की शिकायत सिलयारी चौकी में की गई है और पीड़ितों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, ग्रामीणों का आरोप है की पोल्ट्री फार्म से लगातार दुर्गंध आती है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है साथ ही मांस खाने कुत्तों का झुंड भी हर वक्त मौजूद रहता है जिससे आए दिन कोई न कोई इन खूनी कुत्तों का शिकार बनता है, पीड़ितों ने पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए निवेदन किया है अब देखना होगा पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

देखिए मारपीट का वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रायपुर: छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ का बड़ा आयोजन रविवार को…आइए!

माटी के स्वाद – स्वाभिमान के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक जीवनशैली...

तिल्दा: देवरी घुलघुल में विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न

देवरी घुलघुल में विरोध और समर्थन के बीच जनसुनवाई...