साय कैबिनेट का सपना और कितनी आंखों में…पढ़िए नया शिगूफा!

Date:

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में साय कैबिनेट और बीजेपी संगठन का विस्तार को लेकर एक बार चर्चा फिर तेज हो गई है कयास लगाय जा रहा है कि दोनो काम बीजेपी इस बार एक साथ करने जा रही है, आने वाले कुछ दिनों में ही इसका निर्णय हो जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मंत्रिमंडल के लिए 2 नए नामों की चर्चा हो रही है।

मंत्री बनने की रेस में MLA राजेश अग्रवाल और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले सीनियर विधायक अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का नाम चल रहा था। अब देखना यह है, किसको साय संगठन में जगह मिलेगी।

इस माह चलेगा नियुक्ति की सिलसिला
सीएम विष्णुदेव साय सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी इस संबंध में बयान जारी कर चुके है। बताया जा रहा है इसी माह नियुक्तियों का सिलसिला चलेगा। कार्यकर्ताओं को सौगात देने वाली लिस्ट बन चुकी है, बस जारी होना बाकी है।

इस समीकरण को फॉलो कर सकती है BJP
अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव का नाम सामने आ रहा है। गुरु खुशवंत साहेब एससी/एसटी समुदाय से आते है। विधायक गजेंद्र यादव ओबीसी और विधायक राजेश अग्रवाल जनरल समुदाय से आते है। इन तीनों को कैबिनेट में शामिल करके बीजेपी तीन वर्ग तक पहुंच सकती है।

नई कार्याकरिणी की भी नियुक्ति
भाजपा में तीन प्रदेश मंत्री के साथ-साथ नई कार्यकारिणी की भी नियुक्त होगी। इनमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे। प्रदेश भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी के ऐलान में भी विलंब हो रहा है। दरअसल, निगम-मंडल में पार्टी के करीब 20 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...