सराफा व्यापारी को लुटा, गोली मार कर भागे लुटेरे, व्यापारी की मौत…पढ़ें!

Date:

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मंगलवार को पेंड्रा के कोटमी साप्ताहिक बाजार में फायरिंग की बड़ी घटना हुई है. यहां सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी माल लूटकर भाग गए. अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों ने बाजार के बीच घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.घटना की सूचना पर पेंड्रा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. घटना से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. परिजन और स्थानीय लोग जिला अस्पताल से शव लेकर पेंड्रा के दुर्गा चौक पहुंच गए, जहां बीच सड़क पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
बीच बाजार व्यापारी को मारी गोली
जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू कोटमी बाजार में सोने-चांदी का व्यापार करने पहुंचे थे. इस बीच शाम के समय दुकान में अचानक बाइक से तीन युवक आए. उसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आरोपियों ने व्यापारी को सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर अचेत हो गया. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे.
बीच बाजार में व्यापारी को गोली मारी गई है. इस घटना से अफरा तफरी मच गई. जिस व्यापारी को गोली मारी गई. वह सर्राफा व्यापारी हैं- विकास गुप्ता, प्रत्यक्षदर्शी

व्यापारी की हुई मौत
स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने वारदात के दौरान लूट की घटना को भी अंजाम दिया है. हालांकि कितनी रकम या कितना सोना-चांदी लूटा गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर एक कारतूस भी मिला है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपियों की तलाश में जिलेभर में नाकेबंदी की गई है.
जब तक व्यापारी को अस्पताल में लाया गया. उनकी मौत हो चुकी थी-डॉ देवेंद्र पैकरा, सिविल सर्जन जिला अस्पताल

परिजनों और लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और आंदोलन जारी रहेगा. देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठन और स्थानीय नागरिक मौके पर जुट गए. दुर्गा चौक में देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बता दें की इसी तरह की घटना रायपुर राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में भी हुआ है जिसमें बाइक सवार लुटेरों ने सराफा व्यापारी के मैनेजर को गंभीर रूप से घायल कर लगभग एक करोड़ रुपए के सोने चांदी और कैश ले भागे, इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है, वहीं नगर पंचायत खरोरा में कुछ दिनों से बाइक सवारों को सराफा लाइन की दुकानों में रेकी करते CCTV में वीडियो रिकॉर्ड हुए हैं जिसके बाद नगर के सराफा व्यापारी थाने जाकर इसकी शिकायत करते हुए रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...