शराब घोटाले मामले में ED ने पेश की चालान, कवासी लखमा को बताया है मास्टर माइंड! हर महीने पहुंचता था डेढ़ करोड़…पढ़िए!

Date:

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोर्ट में 3700 पन्नों का चालान दाखिल किया है। इस घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की भूमिका को लेकर ईडी ने कई अहम दावे किए हैं।
लखमा को बताया सिंडिकेट का प्रमुख

ईडी ने अपनी जांच में आरोप लगाया था कि कवासी लखमा शराब सिंडिकेट के प्रमुख थे और उन्हें पूरी तरह से इस अवैध कारोबार का समर्थन प्राप्त था। शराब नीति में बदलाव करवाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है।

हर महीने 1.5 करोड़ का कमीशन!

ईडी के वकील सौरभ पांडेय के अनुसार, चालान में यह उल्लेख किया गया है कि हर महीने कवासी लखमा तक 1.5 करोड़ रुपये कमीशन पहुंचता था। साथ ही, शराब दुकानों का निरीक्षण करने से पहले आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेने की अनिवार्यता का भी जिक्र किया गया है।

ईडी की जांच जारी, घोटाले में और खुलासे संभव

ईडी की यह चार्जशीट घोटाले से जुड़े कई अहम पहलुओं को उजागर कर सकती है। मामले में आगे और भी गिरफ्तारी और खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...