वाराणसी-वडनगर ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का ग्राम धनेली में ऐतिहासिक स्वागत, विधायक अनुज शर्मा ने की पुष्पवर्षा
युवाओं का यह अदम्य उत्साह ‘विकसित भारत @2047’ के स्वप्न को साकार करेगा: अनुज शर्मा
भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय सहित छत्तीसगढ़ भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
धरसीवां/धनेली:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के ऐतिहासिक सुशासन, जन-सेवा और समर्पण के गौरवशाली अवसर पर संचालित #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत एक राष्ट्रव्यापी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जी की जन्मस्थली वडनगर से उनकी कर्मभूमि काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ आज जिला रायपुर ग्रामीण के धरसीवां विधानसभा अंतर्गत ग्राम धनेली पहुंची। धनेली आगमन पर इस यात्रा का अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस राष्ट्रव्यापी यात्रा के धनेली पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी धरसीवां मंडल के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और गर्मजोशी के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया। समारोह के दौरान स्थानीय भाजपा मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, युवा मोर्चा के साथियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भी बाइक यात्रियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने लायक था। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल सभी बाइक चालकों और सेवा-संकल्प यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। विधायक जी द्वारा की गई यह ऐतिहासिक पुष्पवर्षा कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इस ऐतिहासिक पुष्प-वर्षा ने न केवल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया, बल्कि वहां मौजूद हर नागरिक के दिल में राष्ट्रभक्ति की एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी, आंखों में गर्व और हाथों में तिरंगा लिए यह स्वागत समारोह क्षेत्र के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।
“यह सिर्फ रैली नहीं, राष्ट्र-निर्माण का संकल्प है: विधायक अनुज शर्मा”
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा, “आज ग्राम धनेली की यह पवित्र भूमि केवल एक यात्रा का स्वागत नहीं कर रही है, बल्कि उस ‘सेवा संकल्प’ का वंदन कर रही है जो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी की जन्मभूमि वडनगर से प्रारंभ होकर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी तक ‘नए भारत’ का संदेश लेकर जा रही है। यह केवल एक बाइक रैली नहीं है, बल्कि राष्ट्र-निर्माण, जन-कल्याण और अखंड भारत के संकल्प का एक भव्य प्रतीक है।”
विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं की ऊर्जा की सराहना करते हुए आगे कहा, “यह यात्रा हर युवा के दिल में भारत माता के प्रति जागृत देशभक्ति की अखंड ज्योति है। जब हमारे युवा साथी भीषण धूप, धूल और थकावट की परवाह किए बिना, हाथों में तिरंगा थामे देश के कोने-कोने में सेवा का संदेश फैलाते हैं, तो दुनिया को भारत के युवाओं की वास्तविक शक्ति और ऊर्जा का अहसास होता है। युवाओं का यह अदम्य उत्साह, अटूट राष्ट्रभक्ति और सेवा का संकल्प ‘विकसित भारत @2047’ के स्वप्न को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का जो बीड़ा इस यात्रा ने उठाया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय और वंदनीय है।”
भाषण के समापन पर विधायक श्री अनुज शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, “आज धरसीवां विधानसभा का एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक नागरिक आप सभी राष्ट्रभक्तों के हौसलों को नमन करता है। आपकी इस यात्रा का एक-एक किलोमीटर हमारे देश के युवाओं को प्रेरणा देगा कि देश की सेवा ही सर्वोपरि धर्म है। आइए, इस ऐतिहासिक मंच से हम सब भी यह संकल्प लें कि हम जहाँ रहेंगे, जिस भूमिका में रहेंगे, माँ भारती के गौरव को बढ़ाने के लिए और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”

“कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति”
इस गरिमय और ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, धमतरी महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, रायपुर ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, शकुंतला ढिलेंद्र सेन, दिनेश खुंटे, नितिन अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के ऊर्जावान कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
