छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार को जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है. नेशनल हाईवे, वन विभाग और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक का सर्वे कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया है. इस सर्वे के दौरान 20 से 21 गांवों की 711 खसरों की लगभग 17 हेक्टेयर जमीन सड़क चौड़ीकरण के दायरे में चिन्हित की गई है. अब विभाग द्वारा इन प्रभावित खसरों का आधिकारिक प्रकाशन कर संबंधित भू-स्वामियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी. फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद रायपुर से बलौदाबाजार की दूरी तय करने में लगने वाला समय पौने दो घंटे से घटकर महज एक घंटा रह जाएगा, जिससे राहगीरों को भारी सुविधा मिलेगी।

बता दें कि लंबे समय से क्षेत्र में यह मांग जारी थी अब जब फोर लेन का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है तब देखना होगा कितनी रफ्तार से यह कम पूरा हो पाता है, क्योंकि रेलवे का भी सर्वे संपन्न हो चुका है और कई सालों से यह कहानियां लोग सुन रहे हैं पर अब तक कोई जमीनी हकीकत सामने नहीं आई है।
