मेकाहारा की छत से कूदकर आत्महत्या…कौन है शख्स?

Date:

रायपुर: प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक मरीज का रेबीज से पीड़ित था।
अंबेडकर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, वहीं आज खुदकुशी कर ली। मरीज ने इस तरह मौत को गले क्यों लगया अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर यह घटना अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की ओर ईशारा कर रहा है।
21 जुलाई से चल रहा था उपचार
मिली जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय युवक संतोष ध्रुव पंडरिया ग्राम तखतपुर जिला बिलासपुर का रहने वाला था। कुत्ता काटने के बाद उपचार के लिए 21 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत को देखते हुए उसे तीसरी मंजिल के आईसोलेशन वॉर्ड भर्ती कराया था। इस बीच आज वार्ड से कूदकर सुसाइड कर लिया।
गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया। वहीं मेकाहारा प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश में लगा रहा है। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने से बच रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है। इधर इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...