मां को थी शराब की लत…बेटे ने कर दी हत्या!

Date:

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का कारण मां की शराब पीने की लत बताई जा रही है। दरअसल यह पूरी घटना मैनपाट थाना क्षेत्र के असगांव गांव की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मुन्नी मझवार रोजाना शराब का सेवन करती थीं। उनका नाबालिग बेटा बार-बार उन्हें शराब न पीने के लिए समझाता था, लेकिन मां द्वारा लगातार इनकार और शराब पीने की आदत से नाराज होकर बेटे ने अपना आपा खो दिया।
गुस्से में बेटे ने भारी पत्थर से वार कर दिया

घटना वाले दिन दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। गुस्से में आकर नाबालिग बेटे ने पास में पड़े एक भारी पत्थर से अपनी मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मैनपाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी नाबालिग को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
अक्सर होते रहता था विवाद

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतिका की शराब की लत से परिवार में अक्सर कलह होती थी। पुलिस इस पूरे मामले में जल्द ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...