मसीह समाज की आक्रोश रैली: मौत के बाद दो गज जमीन नही मिल रही! सरकार को ज्ञापन… जानें और भी!

Date:

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मसीह समाज ने रैली निकालकर 7 सुत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति और सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मशीह समाज की जगदलपुर में तीन दिन से हड़ताल चल रही है। शनिवार का संभागभर के समाज के लोगों ने रैली निकाली और प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।

मृत व्यक्ति को दो गज जमीन नहीं मिल रही
मसीह समाज के पदाधिकारियों ने कहा, मशीह समाज के द्वारा आयोजित ब्लेस प्रार्थना सभा की अनुमति नहीं दी गई। गांव में मसीह समाज के लोगों द्वारा कब्रिस्तान दिए जाने की मांग भी की जा रही है, लेकिन अब तक समाज को भूमि आवंटित नहीं की गई। ऐसे में जब कोई समाज के व्यक्ति का निधन हो जाता है तो गांव में लड़ाई झगड़ा किया जाता है और मृत व्यक्ति को दो गज जमीन नहीं दी जाती है।

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी
मसीह समाज के लोगों ने कहा, गांव में कृषि कार्य कर रहे समाज के लोगों से धान (फसल) भी लूट लिया जाता है और कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। प्रशासन इस पूरे मामले में मूकदर्शक बन जाता है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। यदि 10 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं की जाती है तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...