मंडल- सेक्टर गठन हेतु ब्लॉक कांग्रेस खरोरा ने लिया बैठक…पढ़िए पूरी ख़बर!

Date:

मंडल- सेक्टर गठन हेतु ब्लॉक कांग्रेस खरोरा ने लिया बैठक

अब ब्लॉक कांग्रेस बनाएगी “मंडल कमेटी” 

खरोरा! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कॉंग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खरोरा ब्लॉक के सभी जोन (मंडल) एवं सेक्टर के पुर्नगठन हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन दिनांक 30/07/25 को खरोरा विश्रामगृह प्रांगण मे किया गया जिसमे खरोरा ब्लॉक के लिए पीसीसी से मनोनीत ब्लॉक प्रभारी गोपी साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत पलारी) पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष उद्योराम वर्मा मुख्य रूप से उपस्तिथ थे! ब्लॉक प्रभारी गोपी साहू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं हमारे नेता राहुल गांधी तथा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के मंशानुरूप कांग्रेस संगठन के मजबूती हेतु अब ब्लॉक के हर मंडल में 21 सदस्यों कि कमेटी बनाई जाएगी जिसमे से 50% सदस्य SC, ST, OBC, महिला सहित 50 वर्ष से कम उम्र के होंगे! साथ ही अब जोन को मंडल नाम से जाना जायेगा तथा मंडल कमेटी को बहुत मजबूत बनाया जायेगा! ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा कि अनुशंसा पर खरोरा ब्लॉक में एक नये मंडल और तीन नये सेक्टर का प्रस्ताव ब्लॉक प्रभारी को दिया गया है जिससे संगठन के कार्यों को ज्यादा सहजता, सुगमता से किया जाये! ज्ञात हो कि पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस खरोरा अंतर्गत 4 जोन एवं 13 सेक्टर थे जिसे बढ़ाकर अब 5 मंडल(जोन) और 16 सेक्टर का प्रस्ताव ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने दिया है!
खरोरा ब्लॉक में मंडल कमेटी पुर्नगठन हेतु पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष उद्योराम वर्मा के निर्देश में हर मडल के लिए 3-3 सदस्यों को प्रभारी बनाया गया है! जो तीन दिन में अपनी मडल कमेटी हेतु बैठक कर ब्लॉक अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे!


उक्त बैठक में देवव्रत नायक, अश्वनी वर्मा, शशांक शेखर चंद्राकर, अभिषेक वर्मा, श्यामलाल बघेल, अंकित वर्मा, घनश्याम वर्मा, पन्ना देवांगन, बबलू भाटिया, जुबेर अली, सुरेन्द्र गिलहरे, प्रहलाद यादव, भानुप्रताप भट्ट, फिरोज खान, अनिल मारकोस, मुकेश ठाकुर, छोटू यादव बुडेरा, संजय शर्मा, नीलेश चंद्रवंशी, संदीप साहू, मुकेश साहू, डॉ द्वारिका साहू, छोटू यादव बुडेरा, शंकर रात्रे, सत्यनरायण राव सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...