भयंकर सड़क हादसा: लगभग 17 लोगों की मौत की खबर…पढ़िए पूरा मामला!

Date:

खरोरा थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।
यह हादसा इतना भयानक था की सड़क पर लाशों के ढेर बिछ गए थे, लोगों के शरीर टुकड़ों में सड़क पर बिखरे हुए थे, हादसा रात 11:30 बजे की आसपास की बताई जा रही है जहां पर एक भारी भरकम लोहे से भरे ट्रेलर और माजदा के बीच टक्कर हुई है जिससे माजदा सवार लोगों की जान चली गई।

बताया जा रहा है की माजदा में 50 से ज्यादा लोग सवार थे जो छठी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं बताया जा रहा है लगभग 10 लोगों की हालत बहुत ही गंभीर है जिन्हें रायपुर रिफर किया गया है।

दरअसल, ग्राम चटौद थाना विधानसभा के पुनीत साहू के पुत्री के बच्चे होने के कार्यक्रम में पुनीत साहू के रिश्तेदार लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में आज चौथिया छट्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए थाना खरोरा के ग्राम बाना बनारसी के नीलकंठ साहू के घर गए हुए थे, जहाँ से कार्यक्रम पश्चात वापस आ रहे थे कि रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव के समीप एक ट्रेलर गाड़ी क्रमांक JH-05, DP -7584 के साथ एक्सीडेंट हो जाने से माजदा वाहन में सवार 14 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है जिसमे 10 महिला, 02 लड़की,01 लड़का और एक 06 माह की बच्ची शामिल है एवं कई लोग घायल हो गया है, घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है।

इस भयंकर हादसे ने लगभग 20-25 साल पहले हुए हादसे की याद ताजा कर दी।
ठीक इसी तरह सीमेंट वाली ट्रक में सवार होकर खरोरा के आसपास के गांव से कुछ लोग कमाने खाने दूसरे प्रांत जा रहे थे और रास्ते में बंगोली के पास ट्रक का टायर फट जाने से हादसा हुआ और ट्रक में सवार लगभग 10 से 12 लोग मारे गए, इस हादसे में बड़ा कारण बना था सीमेंट की बोरियां जिसके ऊपर लोग सवार होकर जा रहे थे जब गाड़ी पलटी तो यही सीमेंट की बोरियां लोगों के ऊपर आ गई और दबाने से 10-12 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

रायपुर से बलौदा बाजार का रास्ता बड़ा ही कठिन हो चला है यह तो बड़ा हादसा है लेकिन हर दिन विधानसभा थाने से लेकर बलोदा बाजार थाने तक तीन से पांच मौतें रोज हो रही है, क्योंकि इस रास्ते पर बिलासपुर रायगढ़ वाली लाइन की ट्रकों और ट्रेलर भरमार तरीके से चलती हैं और उनके बीच सवारी वाहनों को साइड भी नहीं दिया जाता ऐसे में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है।

लगभग हर दिन विधानसभा थाना खरोरा थाना पलारी थाना और बलौदा बाजार थाने में सड़क हादसों में मौत की घटनाएं दर्ज हो रही है और अभी की घटना ने झकझोर दिया है जिसमें छोटे बच्चे भी इस भयंकर घटना के शिकार हुए हैं।

सरकार से लगातार रायपुर बलौदा बाजार मार्ग को फोर लाइन डिवाइडर युक्त बनाने की मांग हो रही है न जाने और कितने लोगों को इस रोड पर अव्यवस्था की बली चड़नी पड़ेगी?

यह रास्ता बहुत ही व्यस्तम रास्तों में से है जहां 24 घंटे बड़ी-बड़ी ट्रक, ट्रेलर्स चलते रहते हैं और क्योंकि लगातार यह क्षेत्र औद्योगीकिकरण की चपेट में है ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ती ही जा रही है जिससे आम लोगों को परेशानियां हो रही है वे दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं और असमय जान गंवा रहे हैं।

अब देखना होगा सरकार ऐसी घटनाओं से क्या सबक लेती है और जनता की जान जोखिम से निकालने के लिए कौन सा बड़ा कदम उठाती है।

ट्रेलर चालक जो खुद मालिक भी है का कहना है वह इस रास्ते से टोल का पैसा बचाने के लिए आता है, भारी मशीन के साथ झारखंड रांची का ट्रेलर इस संकरे रास्ते में टोल टैक्स बचाने लगभग 17 लोगों के लिए यमराज बन गया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण है उचित फसल प्रबंधन : एनआईबीएसएम

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण...

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 24...

विधायक अनुज ने सपत्नीक अंगदान का लिया संकल्प…पढ़ें!

मानव सेवा में ऐतिहासिक फैसला: 'आयुर्वेद सेवा सम्मेलन' में...