बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष छत्‍तीसगढ़ दौरे पर…आज के कार्यक्रम देखें!

Date:

छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय सरकार का एक साल पूरा हो गया है। आज 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। आज वे साय सरकार के एक साल में किए गए कामों और विजन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे साइंस कॉलेज मैदान के लिए होंगे रवाना। यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान स्मृति मंदिर में लगी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
छत्‍तीसगढ़ रायपुर दौरे आ रहे जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे। जहां वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसी के साथ ही वे स्व. गोपाल व्यास के निवास पर परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे वह बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद, शाम 6:30 बजे स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मुलाकात करेंगे। दिन के अंत में, रात 8 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

15 दिसंबर को बस्तर दौरे पर रहेंगे शाह

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। वे रात 11:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे मेफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात को विश्राम करेंगे। 15 दिसंबर को, सुबह 11:00 बजे, वे पुलिस ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर्स अवार्ड समारोह में शामिल होंगे, जिसमें वे पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद, दोपहर पौने दो बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 2:50 बजे, वे इंदिरा प्रियदर्शनी खेल मैदान में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेंगे।
अमर शहीदों को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

16 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अमर वाटिका में सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान, वे शहीद परिवारों और वामपंथी उग्रवादी हिंसा में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर चर्चा भी करेंगे। इसके बाद, वे सुबह साढ़े ग्यारह बजे जगदलपुर से गुप्त स्थान के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक अमित शाह एक सीक्रेट मीटिंग में भाग लेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 3:00 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:00 बजे वे रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे शाम 4:15 से 5:45 बजे तक सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, शाम 6:00 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...