पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद की संभावित गिरफ्तारी से बचने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की याचिका…पढ़िए पूरी खबर!

Date:

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद की संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। यह याचिका शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटाले जैसे मामलों में CBI और ED की जांच को चुनौती देने के लिए दायर की गई है। उन्होंने याचिका में आग्रह किया है कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

भूपेश बघेल का कहना है कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल को राजनीतिक द्वेष के तहत गिरफ्तार किया गया, उसी तरह उन्हें भी टारगेट किया जा सकता है। उन्होंने आशंका जताई है कि केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई कर सकती हैं।

चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की तरफ से दायर जमानत याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ईडी की एफआईआर में है और न ही किसी के बयान में, इसके बावजूद राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल चैतन्य न्यायिक हिरासत में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...