पीएम श्री विद्यालय खरोरा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Date:

पीएम श्री विद्यालय खरोरा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

खरोरा -: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास, भक्ति एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक झांकियों, रंग-बिरंगी सजावट और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं गोप-गोपियों की वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कान्हाओं की मनमोहक झलक और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोरी, रासलीला एवं भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत चित्रण किया।

व्याख्याता शाहिना परवीन, सना करीम, आंचल कसार, योगिता देवांगन, शेष शेखर, प्रीति मिश्रा, पावेत्री साहू, कृतिका वर्मा, आकाश परिहार, विक्रम आडिल, लुकेश्वर उइके शिक्षकों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ के किसान प्रवीण देहरी को मिला ICAR का ‘इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 2025-26’

छत्तीसगढ़ के किसान प्रवीण देहरी को मिला ICAR का...

खरोरा पुलिस ने 17 उपद्रवियों को भेजा जेल…कौन हैं नाम देखें पढ़ें!

त्यौहारों से पहले हरकत में खरोरा पुलिस: खरोरा में...

बस्तर: अनुभव शोरी को प्रतिष्ठित ‘आदिवासी युवा बदलाव दूत सम्मान-2026’ के लिए चुना गया!

बस्तर के युवा अनुभव शोरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

धान में बैक्टीरियल ब्लाइट: बदलती परिस्थितियों में रोग की पहचान एवं प्रबंधन…पढ़ें!

धान में बैक्टीरियल ब्लाइट: बदलती परिस्थितियों में रोग की...