पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Date:

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

खरोरा, 2 अक्टूबर 2026 -: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं एवं सद्भावना संदेशों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, शांति, समानता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संकल्प लिया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

व्याख्याता शाहिना परवीन व योग शिक्षक योगेन्द्र त्रिपाठी ने भी अपने संबोधन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य व्याख्याता रजनी मिंज, शाहिना परवीन, संगीता नायक, योगेंद्र त्रिपाठी, एनएसएस, स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य...