पीएम श्री खरोरा में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया नमन…पढ़ें!

Date:

पीएम श्री खरोरा में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया नमन

खरोरा,15 नवंबर 2026:- छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के गौरव, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में व्याख्याता शाहिना परवीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और स्वाभिमान के प्रति जागरूक किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष, सामाजिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की अनुपम मिसाल है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों को याद करना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, संघर्षों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ सहित देश के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट गाइड रोवर रेंजर एनएसएस के विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छठ पूजा: धार्मिक आस्था का सम्मान, सिस्टम की उपेक्षा से शिकायत…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ में छठ पूजा को लेकर सोशल मीडिया में...

छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का रास्ता साफ…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना...

ऐतिहासिक जगहों का नाम परिवर्तन क्यों? CKS में आक्रोश…पढ़ें!

रायपुर: कटोरा तालाब का नाम बदलकर ‘झूलेलाल सरोवर’ किए...