छत्तीसगढ़ में छठ पूजा को लेकर सोशल मीडिया में जोरदार बहस छिड़ गई है, प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों ने छठ पूजा में छत्तीसगढ़ के नदिया तालाबों के नाम परिवर्तन का विरोध करते प्रशासन को चेताया है जिसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है, कुछ लोग इस विरोध को छठी मैय्या की पूजा और सूर्य देव की उपासना का विरोध बता कर सेना को हिंदू विरोधी तक कह रहे हैं जिसे लेकर संगठन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था पर कोई बहस बर्दास्त नहीं है, छठ पूजा धार्मिक आस्था से जुड़ा है और इस बात से कोई विरोध नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ स्वयं पेड़ों नदियों तालाबों सहित प्रकृति को पूजने वाली प्रदेश है उन्हें धार्मिक आस्था से लगाव है इसी लिए बिहार की परंपरागत त्यौहार का सबसे बड़ा केंद्र छत्तीसगढ़ का बिलासपुर शहर है, ऐसे में राजनीतिक रूप से किसी का यह आरोप की सेना हिन्दू पर्वों के खिलाफ है यह सरासर गलत है, बल्कि सेना एक सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन है जिसका मूल उद्देश्य छत्तीसगढ़ की परंपराओं, पुरखों और मान्यताओं का संरक्षण करना है, रही बात क्षेत्रवाद की तो संगठन का कहना है कि सभी राज्यों में उनके मूल्यों के लिए वहां के निवासी तत्पर रहते हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी आम छत्तीसगढ़िया अपने प्रतिमानों, सांस्कृतिक मूल्यों और अस्मिता के लिए तटस्थ हो रहा जिसे राजनीतिक दलों ने क्षेत्रवाद का नाम दे दिया।
सेना ने कहा कि इस प्रदेश में रहने वाले सभी लोग जिन्हें इस राज्य की संस्कृति, भाषा और मान्यताओं से लगाव है वे संगठन से जुड़ें, संगठन ने स्पष्ट किया कि उनकी मंशा किसी तरह से अव्यवस्था फैलाना या उन्माद पैदा करना नहीं है बल्कि संवैधानिक तरीके से छत्तीसगढ़ की मान्यताओं, परंपराओं को संरक्षित करने की है।
गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ ‘गर्व’ ने सोशल मीडिया में किसी तरह से छठ पूजा का विरोध करने जैसी बातों का खंडन किया है और आस्था, विश्वास के महापर्व पर उपासक महतारी बहनों को सेना की ओर से हार्दिक बधाई भेंट करते हुए छत्तीसगढ़ की पारंपरिकता को मजबूत करने अपील की है साथ ही सरकार से प्रादेशिक त्योहारों के लिए भी ऐसी ही सक्रियता के लिए निवेदन किया है।

