पीएम मोदी ने किया ‘नाना’ को नमन, आज पुणे में अंतिम संस्कार, नाना के बेटे और पत्नी के बारे में जानें…पढ़ें!

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह जब नाना पाटेकर के निधन की खबर मिली तो पूरा देश स्तब्ध रह गया। उन्होंने कहा कि नाना एक असाधारण कलाकार थे, जिन्होंने अपने अलग-अलग और दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित रहा। वह किसी भी तरह की सीमाओं में बंधकर काम करने वाले कलाकार नहीं थे। उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और लगातार चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रधानमंत्री ने नाना की फिल्म ‘परिंदा’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस फिल्म की तरह सिनेमा के विशाल आसमान में लगातार उड़ते रहे। उनकी फिल्मों में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज और व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल भी देखने को मिले।
पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सच्चे ‘क्रांतिवीर’ थे। उनकी खामोशी में भी उतनी ही ताकत थी, जितनी उनके शब्दों में। वह लगातार देशविरोधी तत्वों पर लगाम लगाने की बात करते रहे। पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार, प्रशंसकों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नाना का योगदान और उनकी यादें लंबे समय तक लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे फिल्म जगत को गमगीन कर दिया है। आज 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, गोवा में सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की।

मल्हार पाटेकर का फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव सिर्फ नाम भर का नहीं है। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म द अटैक्स ऑफ 26/11 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्हार प्रोडक्शन से भी जुड़े रहे हैं और उन्होंने ‘नाना साहेब प्रोडक्शन हाउस’ नाम से प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी।

नाना पाटेकर ने अभिनेत्री नीलकांति पाटेकर से साल 1978 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी। नीलकांति खुद भी मराठी थिएटर और सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं और उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। अभिनय के अलावा नीलकांति ने बैंक अधिकारी के तौर पर भी काम किया। साल 2025 में वह विक्की कौशल की फिल्म छावा में नजर आई थीं। नाना और नीलकांति पिछले कई सालों से अलग-अलग रह रहे थे। हालांकि, दोनों ने तलाक नहीं लिया था और कानूनी तौर पर पति-पत्नी बने रहे। नाना पाटेकर ने कई मौकों पर दोनों के अलग रहने और उनके व्यक्तित्व में अंतर के बारे में बात की थी।

नाना पाटेकर की मौत की खबर की पुष्टि उनके बेटे मल्हार ने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा स्थित घर पर नाना को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया। उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद नाना पाटेकर को बचाया नहीं जा सका।

नाना पाटेकर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका अभिनय, उनकी आवाज और उनके यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के बीच जिंदा रहेंगे। वहीं, उनके बेटे मल्हार ने जिस तरह से हमेशा निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा, उससे वह अपने पिता से अलग एक शांत पहचान बनाने में कामयाब रहे।

पुणे के जिलाधिकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर किए जाने की तैयारी है। अंतिम संस्कार आज शाम होने की संभावना है। हालांकि, प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला नाना पाटेकर के परिवार की ओर से ही लिया जाएगा।

नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से प्रेयर मीट रखे जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकार और नाना के करीबी दोस्त एवं सहयोगी उनके साथ बिताए पलों को याद कर सकते हैं। नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में अभिनय के साथ-साथ थिएटर और सामाजिक कार्यों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन अभिनेता और प्रभावशाली शख्सियत को खो दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित…पढ़ें!

साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर विधिक...

बस्तर: गीदम की बेटी निहारिका तिवारी का राष्ट्रीय मंच तक सफर…पढ़ें!

गीदम की बेटी निहारिका तिवारी का राष्ट्रीय मंच तक...

TCBT प्राकृतिक पद्धति से मखाना की खेती का भ्रमण एवं अवलोकन

TCBT प्राकृतिक पद्धति से मखाना की खेती का भ्रमण...

टार्जन चेंदरू के नाम पर पुरस्कार की घोषणा…पढ़ें!

रायपुर: सरकार ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं,...