धमतरी: तिरंगा के जगह भाजपा का झंडा फहराने का मामला…दो युवक गिरफ्तार!

Date:

धमतरी (छत्तीसगढ़): सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे से जुड़े एक वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर और तिरंगे के अपमान का झूठा दावा कर वायरल करने वाले दो युवकों को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को कुरुद स्थित भाजपा कार्यालय में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया था। आरोपियों ने इसी मूल वीडियो को News Banao App के जरिए एडिट किया।

वीडियो में “धमतरी में तिरंगे की जगह BJP का झंडा” जैसा भ्रामक और विवादित शीर्षक (कैप्शन) जोड़ा गया और साथ ही राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का प्रतीक चिन्ह भी लगा दिया गया। इसके बाद इस एडिटेड वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तेजी से प्रसारित किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4) और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया अपलोडिंग के डिजिटल सबूत मिले। इंस्टाग्राम के Recently Deleted सेक्शन से डिलीट किए गए वीडियो के प्रमाण भी बरामद कर सुरक्षित किए गए।

आरोपी युवक
भुनेश्वर निराला (25 वर्ष) — निवासी ग्राम जिल्दी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
राकेश निराला (32 वर्ष) — निवासी ग्राम जिल्दी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹45,000) जब्त कर लिए हैं।

धमतरी पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी खबर या वीडियो को बिना उसकी सत्यता जांचे शेयर न करें। फर्जी, एडिटेड या भ्रामक सामग्री फैलाना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

डॉक्टर संदीप पाठक हो सकते हैं BJP प्रदेश प्रभारी?

रायपुर. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों के...

अंतिम संस्कार हो गया, दशगात्र के दिन अचानक घर पहुंच गया मृत युवक…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक हैरान कर देने...