आरंग: कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा सहित 2 गिरफ्तार, सतनामी समाज हुआ था उग्र, क्या था मामला पढ़ें!

Date:

आरंग थाना क्षेत्र में कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा द्वारा सतनामी समाज के बलराम कुर्रे के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जहां मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मांग के बाद गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोल्डी शर्मा ने बलराम कुर्रे के साथ की थी मारपीट
दरअसल, कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा पर आरोप है कि ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे (सतनामी समाज के सदस्य) के साथ सरेआम गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की. जिसके बाद घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें गोल्डी शर्मा द्वारा बलराम कुर्रे के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते देखा गया. सबसे गंभीर आरोप यह है कि यह पूरी मारपीट पुलिस थाने के ठीक सामने अंजाम दी गई.
सतनामी समाज के लोगों ने किया था थाने का घेराव
घटना की खबर फैलते ही सतनामी समाज के लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में आरंग थाना पहुंच गए. समाज ने आरोप लगाया कि कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों ने समाज के एक व्यक्ति के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि पुलिस थाने के सामने ही उसके साथ मारपीट की. इसके बात थाने में तनाव बढ़ गया. जिसे देखते हुए आरंग थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया था आश्वासन
वहीं इस पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का भी बयान सामने आया था. उन्होंने कहा कि सतनामी समाज के एक सद्सय को गौ तस्कर बताकर मारपीट अभद्रता की गई थी. जिसके बाद मामले में FIR दर्ज की गई है. उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस मामले कार्रवाई की जाएगी. वहीं आज गोल्डी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हैलो…मुख्यमंत्री हेल्पलाइन! कैसे करें अपनी समस्या का समाधान…पढ़ें!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू...

JCP सुप्रीमो अमित बघेल सहित 3 की जमानत खारिज, HC ने ये कहा..

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में...

प्रजातंत्र या पार्टीतंत्र…पढ़िए गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

प्रजातंत्र या पार्टीतंत्र! भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है,...