सनातन धर्म में गुरु का बड़ा महत्व: CM साय, भंडारपुरी में और क्या कहा…यहां पढ़िए!

Date:

गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम का नए स्वरूप में विकास होगा।

संत समागम मेला में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई सौगातों की घोषणा की। उन्होंने सालाना आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेले के लिए हर साल 20 लाख रूपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। उन्होंने भंडारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। वहीं सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्त्रोत बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु घासीदास की कर्मभूमि को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहाकि सनातन धर्म में गुरु का बड़ा महत्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...