रायपुर से बलौदाबाजार फोरलेन, रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक का सर्वे कार्य पूरी तरह से संपन्न…पढ़ें!

Date:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार को जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है. नेशनल हाईवे, वन विभाग और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक का सर्वे कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया है. इस सर्वे के दौरान 20 से 21 गांवों की 711 खसरों की लगभग 17 हेक्टेयर जमीन सड़क चौड़ीकरण के दायरे में चिन्हित की गई है. अब विभाग द्वारा इन प्रभावित खसरों का आधिकारिक प्रकाशन कर संबंधित भू-स्वामियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी. फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद रायपुर से बलौदाबाजार की दूरी तय करने में लगने वाला समय पौने दो घंटे से घटकर महज एक घंटा रह जाएगा, जिससे राहगीरों को भारी सुविधा मिलेगी।


बता दें कि लंबे समय से क्षेत्र में यह मांग जारी थी अब जब फोर लेन का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है तब देखना होगा कितनी रफ्तार से यह कम पूरा हो पाता है, क्योंकि रेलवे का भी सर्वे संपन्न हो चुका है और कई सालों से यह कहानियां लोग सुन रहे हैं पर अब तक कोई जमीनी हकीकत सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम के विद्यार्थियों ने केवीके रायपुर में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया…पढ़ें!

एनआईबीएसएम के विद्यार्थियों ने केवीके रायपुर में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक...

ग्राम बगौद, जिला बेमेतरा में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ…पढ़ें!

ग्राम बगौद, जिला बेमेतरा में ‘खेत बचाओ अभियान’ का...

FTK पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला महासमुंद जनपद पंचायत महासमुंद…पढ़ें!

FTK पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला महासमुंद जनपद पंचायत...