महतारी वंदन के पैसा खातिर झगड़ा…पति कर दिस पत्नी के पिटाई! मौत…क्या है पूरा मामला यहां पढ़िए!

Date:

महतारी वंदन की राशि पर पत्नी ने जताया अधिकार, पति ने की हत्या!

कोरबा : महतारी वंदनी योजना से मिली राशि से ग्रामीण दंपती ने शराब पिया। शेष बची राशि 800 रुपये को लेकर दोनों के मध्य विवाद हो गया। पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

शासन की महतारी वंदना योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये मिल रहे हैं। शासन से प्रत्येक माह की एक तारीख को यह राशि महिलाओं के खाते में जमा करा दी जाती है।

पसान थाना अंतर्गत ग्राम सैला में रहने वाला महिपाल धनुहार उर्फ महिलाल अपनी पत्नी सुन्नी बाई के साथ बैंक से एक हजार रुपये निकाल कर वापस लौट रहे थे। इस बीच उन्होंने 200 रुपये की शराब ली और एक साथ बैठ कर पिया। शेष बचे हुए 800 रुपये को लेकर दोनों के मध्य विवाद शुरू हो गया। पत्नी ने रुपये ने अपना अधिकार बताते हुए वापस मांगा, तो गुस्साए महिपाल ने पत्नी सुन्नी बाई की हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। पीटे जाने की वजह से उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों को जानकारी मिलने पर उसे गंभीर अवस्था में डायल 112 बुला कर अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। महतारी वंदन की राशि को लेकर महिला की हत्या किए जाने का छत्तीसगढ का यह पहला मामला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...