भ्रष्टाचार बना अधिकार! रिश्वत लेते रंगे हाथ सहायक अभियंता गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर!

Date:

पूरे देश और प्रदेश भर में रिश्वत का खेल जोर शोर से जारी है! सरकार कहती तो है कि, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करेंगे लेकिन सरकार के हर विभाग में कोई ना कोई ऐसा होता है जो बिना रिश्वत के काम ही नहीं करता!
लोग अब रिश्वत को अपना अधिकार मान बैठे हैं और आमजन बेहिचक उन्हें रिश्वत भी दे रहे हैं, लेकिन इन्हीं में से कुछ लोग अपना अधिकार जानते हैं और रिश्वत के खिलाफ, घूसखोरी के खिलाफ घूसखोरों को मजा चखाने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो का सहारा लेते हैं।

हमारे समाज में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि हम स्वयं भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं जा रहे हैं बल्कि, जल्दी अपना काम कराने के चक्कर में विभागों को, अधिकारी कर्मचारियों को भ्रष्ट बनाने में तुले हुए हैं!
एक ऐसे ही मामले की रिपोर्ट पढ़िए…

अंबिकापुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने लखनपुर डिविजन में पदस्थ सहायक अभियंता सचिन भगत को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ने बताया कि ग्राम केवरी में फ्लाई एस ब्रिक्स प्लांट में विद्युत कनेक्शन लगाने के नाम सहायक अभियंता ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में की. जिसके बाद आज सहायक अभियंता सचिन भगत को पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़: 23 जनवरी से रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम औपचारिक रूप से लागू!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था के संचालन को...

खरोरा: ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन

ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ...

छत्तीसगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम...

JCP सुप्रीमो का जेल जाना पार्टी की जीत का बड़ा दांव…अगले विस चुनाव में JCP पड़ेगा भारी?

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी...