पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

Date:

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

खरोरा, 9 अगस्त 2026 – पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न आदिवासी समुदायों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली की आकर्षक झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में व्याख्याता शाहिना परवीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी समाज देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उनकी परंपराएं, लोककला और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवनशैली प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की उनकी परंपराओं से समाज को सीख लेने की आवश्यकता है।

वहीं योग प्रशिक्षक योगेंद्र त्रिपाठी ने स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति के साथ संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता, आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत, प्रकृति संरक्षण तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
इस अवसर पर स्काउड, गाइड, रोवर रेंजर, एनएसएस के समस्त छात्र/छात्राएँ उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

झीरम हत्याकांड मामला: इन 10 लोगों पर सिद्ध हुआ आरोप…पढ़ें!

झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में 5 सितंबर शनिवार...

छत्तीसगढ़: लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026′

लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को मिला ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026 छत्तीसगढ़...

खरोरा हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजन…पढ़ें!

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में गुरु सम्मान...

छत्तीसगढ़: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण आदेश…बहुत बड़ी खबर!

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 10 वर्ष...