दिल्ली की सरकार…रेखा गुप्ता को जानें!

Date:

बीजेपी के विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर खड़ा कर दिया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि रेखा गुप्ता आखिर कौन हैं?

रेखा गुप्ता की प्रोफाइल

नाम: रेखा गुप्ता
आयु: 50
पार्टी: बीजेपी की टिकट पर पहली बार बनीं विधायक
विधानसभा: शालीमार बाग
शिक्षा: ग्रेजुएट प्रोफेशनल (वर्ष 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना गाजियाबाद से एलएलबी की)
राजनीतिक करियर: विधायक बनने से पहले पार्षद, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष हैं, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।

रेखा का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। यहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रधान के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, रेखा गुप्ता शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से जुड़ी रही हैं। रेखा गुप्ता का परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है। उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ।

रेखा गुप्ता का परिवार

रेखा गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। रेखा गुप्ता के पिताजी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे। रेखा दो साल की थीं, जब उनके पिता की स्टेट बैंक में बतौर मैनेजर नौकरी लगी थी। यही कारण है कि 1976 में उनके परिवार को दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा था। रेखा की सारी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई।

रेखा के दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे। साथ ही उनके परिवार ने व्यापार से जुड़ी कई पारंपरिक ज़िम्मेदारियां निभाईं। रेखा अभी भी समय-समय पर अपने गांव जाती हैं और अपने परिवार वालों से लगातार जुड़ी रहती हैं।

वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं। वैश्य समुदाय को बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। साथ ही वैश्य समुदाय दिल्ली में अच्छी खासी संख्या में मौजूद है। रेखा की राजनीतिक करियर की शुरुआत कॉलेज के समय ही हो गई थी, जब वे एबीवीपी से जुड़ी थीं।

20 को शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे शपथ लेंगी। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...