तिल्दा थाना में SSP का औचक निरीक्षण…फिर क्या हुआ !

Date:

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने तिल्दा-नेवरा थाना का किया निरीक्षण

विवेचकों को दिए आवश्यक निर्देश

तिल्दा-नेवरा। जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए तिल्दा-नेवरा थाना पहुंचे। अंदर दाखिल होते ही थाना प्रभारी अविनाश सिंह से लेकर अन्य स्टॉफ ने थाने में पुलिस कप्तान का अभिनंदन किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने थाने में रीडर रूम ,रिकार्ड रूम ,बंदीगृह, कम्प्यूटर रूम से लेकर माल खाने में जब्त सामान व अन्य दस्तावेज की जांच करते रहे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस में एफआईआर अपडेट करने वाले पुलिसकर्मियों से बात कर उनसे काम के दौरान होने वाली परेशानी व अन्य जानकारी ली।

विवेचकों को दिए निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार सिंह ने थाने के सभी विवेचकों से बात कर उन्हें पेंडिग मामलों को सुलझाने व जांच में आरोपी को सजा मिल सके इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। थाने का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कप्तान के द्वारा सभी से ड्रक्स तथा नारकोटिक्स के कारोबार के संबंध में विस्तार से पूछताछ तथा अवैध कारोबार के संबंध में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए तथा जनता से पुलिस थाना आने पर कैसे व्यवहार करना चाहिए विस्तार से जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक के अतिरिक्त सभी उपनिरीक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बीजेपी सरकार के 2 साल…CM साय ने प्रदेशवासियों को लिखा संदेश…पढ़ें!

प्रिय छत्तीसगढ़वासी भाइयों और बहनों, जय जोहार आज जब मैं सेवायात्रा...

छत्तीसगढ़ी राजभाषा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी…क्या लिखा है पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के सबले बड़का पंचायत विधानसभा म राजभाषा छत्तीसगढ़ी...

तिल्दा: अडानी पॉवर में मजदूरों ने किया हड़ताल, जानें क्या है मांग?

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड...

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...