चावल की बोरियों के बीच छिपाकर गांजे की तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…पढ़ें!

Date:

सरायपाली: ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर चावल की बोरियों के बीच छिपाकर गांजे की तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास घेराबंदी कर एक कंटेनर वाहन से 120.960 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 60 लाख 48 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है, इसी दौरान 2 नवंबर को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर क्रमांक डब्ल्यूबी 19 एल 3059 में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है।

पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास पहुंची और कंटेनर का इंतजार करने लगी. कुछ देर बाद संदिग्ध कंटेनर वहां पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई. वाहन में सवार दो युवकों ने अपनी पहचान अमनदीप (27), निवासी लोहन्दा, सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) और लल्लू यादव (24), निवासी हटिया रामनाथ, थाना सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के रूप में बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पत्रकार को मारने की धमकी…आरोपी गिरफ्तार!

दूसरे प्रदेश से आकर छत्तीसगढ़ में मिलावट का कारोबार...

अनुज ने की सेवा संवाद यात्रा की शुरुआत, CM साय ने दिखाई हरी झंडी…पढ़ें!

सीएम विष्णु देव साय ने विधायक अनुज शर्मा की...

29 नवंबर को रायपुर में “छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” मनाएगा छत्तीसगढ़…पढ़ें!

29 नवंबर को रायपुर में "छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब" मनाएगा...

पेंड्रावन जलाशय बचाओ…CM साय से मिले संघर्ष समिति के सदस्य!

पेंड्रावन बचाओ संघर्ष समिति ने धरसींवा विधानसभा के ग्राम...