खरोरा के स्कूलों में मना प्रदेश का पहला त्योहार हरेली…

Date:

खरोरा । रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली उल्लासपूर्वक मनाया गया। बच्चे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। स्कूल में नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पारंपरिक हरेली गीत में नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने गेड़ी, रस्सी कूद, फुगड़ी, बाटी, भौरा और गोटा आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य राघवेंद्र गोस्वामी ने बच्चों को त्योहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, यह त्यौहार कृषि के विकास, उन्नति और हरियाली का प्रतीक है। यह छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार है। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। इस दिन कृषि औजार जैसे नागर, गैति, कुदारी, रपली, हसिया, टंगिया आदि की पूजा की जाती है।
घर की चौखट पर लगाते हैं नीम की टहनियां
इस दिन गृहिणियां चीला बनाती हैं। गाय-बैलों को लोदी खिलाकर पूजा करते हैं। घर-घर में नीम की टहनियां लगाते हैं। मान्यता है कि, बरसात के समय छोटे-छोटे कीटाणु और जीवाणु घर के भीतर आते हैं उन्हें रोकने के लिए ही घर की चौखट पर नीम के पत्ते लगाए जाते हैं।
धूम-धाम से मनाया गया त्योहार
इस दौरान रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य राघवेंद्र गोस्वामी ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया, भारी संख्या में समाज सेवी और राजनीति से जुड़े लोगों के साथ पालकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...