कोरबा: दीपका खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का गठन…पढ़ें!

Date:

दीपका खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का गठन, उमागोपाल की अगुवाई में संगठन विस्तार को मिली नई गति

कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में दीपका खड़ का गठन किया गया। संगठन विस्तार का यह महत्वपूर्ण कार्य संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल की अगुवाई एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अलेक्जेंडर टोप्पो, शहर संयोजक जगदीश वर्मा, कुसमुंडा खड़ अध्यक्ष कैलाश साहू एवं खड़ प्रभारी संजय कंवर सहित संगठन के पदाधिकारी और सेनानी उपस्थित रहे।

इस दौरान आगामी 29 अगस्त को जिला स्तर पर आयोजित भोजली कार्यक्रम की जानकारी पदाधिकारियों एवं सेनानियों को दी गई। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं संगठन के गठन के मूल उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अस्मिता एवं छत्तीसगढ़िया समाज के हितों के लिए कार्य करता है। साथ ही छत्तीसगढ़ की पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़िया हितों एवं अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक और संगठित करने पर जोर दिया गया।

दीपका खड़ की नई कार्यकारिणी घोषित

संगठन की नई जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गईं

महेंद्र कांत कुर्रे अध्यक्ष
गणेश साहू उपाध्यक्ष
प्रशांत राज सचिव
प्रतीक राज सह सचिव
सर्वेश सागर संगठन मंत्री
मुकेश यादव संगठन मंत्री
सुनील नायक कार्यकारिणी अध्यक्ष
प्रकाश जयसवाल शहर कार्यकारिणी सदस्य
कान्हा अहीर शहर कार्यकारिणी सदस्य

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सेनानियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़िया समाज के हित में कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...