कर्ज, कारोबार और….एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत!

Date:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव शुक्रवार देर रात मिला। सभी ने आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार, कर्ज से परेशान कारोबारी ने आत्महत्या की है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी साजिद उर्फ सज्जू ने अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ आत्महत्या कर ली। एक ही घर के पांच लोगों का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ये परिवार करीब 8 महीने पहले यहां किराये से रहने आया था। बताया जा रहा है कि बैटरी कारोबारी कर्ज में डूबा था। कर्ज और ईएमआई से परेशान होकर उसने परिवार समेत खुद को खत्म कर लिया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने अपनी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को पहले खाने में जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो चार लोगों के शव जमीन पर पड़े थे। वहीं, कारोबारी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शुरुआती जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला है। कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा मिला है। फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया और सबूत जुटाई की कोशिश कर रही है।

कर्ज,EMI और इससे होने वाले तनाव से परिवारों के खत्म होने का सिलसिला नया नही है लगातार इस तरह की घटनाओं ने समाज को सोचने के लिए मजबूत करता है, एकल परिवारों में घुटते लोगों का दर्द आखिर उन्हें मौत के मुहाने पर ले जाती है और ज्यादा दर्दनाक यह है की परिवार का मुखिया अपने साथ पूरा परिवार खत्म कर लेता है, आखिर उन बच्चों को अभी उम्र जीना था, दुनिया देखनी थी पर अब जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धमतरी: तिरंगा के जगह भाजपा का झंडा फहराने का मामला…दो युवक गिरफ्तार!

धमतरी (छत्तीसगढ़): सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अंतिम संस्कार हो गया, दशगात्र के दिन अचानक घर पहुंच गया मृत युवक…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक हैरान कर देने...

दोस्त की पत्नी से था संबंध, वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल, पति पत्नी ने मिलकर कर दी हत्या!

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला...