एक ट्रक में 6 करोड़ का गांजा…पढ़िए!

Date:

बलरामपुर के रामानुजगंज से नए साल से पहले छत्तीसगढ़ के रास्ते से हो रही गांजा तस्करी पर पुलिस ने फिर से शिंकजा कसा है. सूखे नशे के खिलाफ बलरामपुर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 6 करोड़ रुपए के गांजे से भरे ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।

आरोपी मादक पदार्थ को ओडिशा से लेकर राजस्थान लेकर जा रहे थे. पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र में की गई है।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ 32 GE 0960 को रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक में भरे नारियल भूसी के नीचे 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई गई है. वहीं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अमरीश कुमार (23 साल) और मनीष कुमार (20 साल) यूपी के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप…पढ़ें!

मशहूर Environmental activist और मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता सोनम वांगचुक...

प्रेस क्लब रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की टीम सीएम से मिले…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के...

गरियाबंद: पर्वतारोही खेमराज ने किया वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद में वार्षिक खेलकूद समारोह का...

खरोरा: CM ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, इस टीम ने जीत दर्ज की…

खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण...