उजियार हमर चिनहरी के: 8 को सामूहिक लोकनृत्य, एकजुट होंगे छत्तीसगढ़िया!

Date:

सांस्कृतिक कार्यक्रम उजियार हमर चिन्हारी के सामूहिक लोक नृत्य 8 को
(युवाओं को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़ने सुग्घर पहल उजियार)

छत्तीसगढ़ के अपनी भाषा-संस्कृति को सहेजने छत्तीसगढ़ का सडसे बड़ा कार्यक्रम उजियार हमर चिन्हारी का आयोजन 8 तारीख को टिकरापारा स्थित सिध्द श्री हरदेव लाला मंदिर में किया जा रहा है। इसमें युवाओं के लिए लोक नृत्य कार्यशाला,लोक कला प्रदर्शनी, (चित्रकला, मूर्ति कला, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा, किताब कोठी), धान एवं बांस शिल्प कार्यशाला के माध्यम से धान व बांस कला की प्रशिक्षण दी जाएगी।नये युवा कवियों को मंच देने हमर गुरतुर गोठ ओपन माइक के साथ छत्तीसगढ़ में युवाओं के विषय में विशेष विचार-गोष्ठी होगी। इसके बाद शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संझा सामूहिक लोकनृत्य होगा। वहीं कर्मा सुआ ददरिया और राउत नाचा सामूहिक नृत्य पर आनंद दर्शक उठा सकेंगे।
उजियार के संस्थापक नागेश वर्मा ने बताया कि युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से जोड़ने के प्रयास से यह कार्यक्रम हर साल आयोजित होता है। इसमें छत्तीसगढ़ की बहुरंगी संस्कृति को उजियार के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। पिछली बार की तरह इस बार भी नए विचार और उर्जा के साथ उजियार कार्यक्रम के लिए टीम के युवा तैयारी में लगे हैं।
उजियार का पूरा कार्यक्रम 08 नवंबर को आयोजित होगा। प्रदेश भर के युवा इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है और छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से युवा हर वर्ष इस कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।


इस कार्यक्रम में पहुना के रुप में डाॅ वर्णिका शर्मा(अध्यक्ष छ.ग.बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ ‘राज्य मंत्री’)
पूनम विराट तिवारी जी(लोक गायिका)
चेतन देवांगन(वरिष्ठ पंडवानी गायक)
मोहित साहू जी(फिल्म निर्माता)
तापस चतुर्वेदी जी,चन्द्रपाल धनगर जी, बी.पी. शर्मा जी(समाज सेवक)
रेणुका सिंह जी,राकेश यादव जी,छाया चंद्राकर जी ,प्रमोद साहू जी,नरेंद्र वर्मा(वरिष्ठ साहित्यकार) शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम…पढ़ें!

  उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को...