कल होगा विवाह तुलसी एवं शालिग्राम का गन्ने के मंडप में

Date:

जांजगीर-चांपा : देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास समाप्त होगा। मंगलवार को घरों के आंगन में गन्ने का मंडप बनाकर तुलसी एवं शालिग्राम का विवाह रचाया जाएगा। साथ ही चार माह से शादी ब्याह, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार, नामकरण जैसे मांगलिक कार्य पर रोक लगी थी वह शुरू हो जाएंगे। इसे प्रबोधनी एकादशी भी कहा जाता है। देव उठनी एकादशी को चातुर्मास समाप्त होगा और देव जागेंगे। इसी के साथ शहनाई गूंजना आरंभ हो जाएंगी।देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं और देव उठनी एकादशी को जागते हैं। देवशयनी एकादशी के बाद से मांगलिक कार्यों पर विराम लगा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी मंगलवार 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।

शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु क्षीर सागर में नींद से जागृत होते हैं। इस दिन से मांगलिक कार्य का भी शुभारंभ होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार देवउठनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा हैं। देवउठनी के दिन भगवान विष्णु और तुलसी मैया का विवाह का विधान है इसके लिए गन्ने का मंडप बनाया जाता है।

पर्व को लेकर शहर में कचहरी चौक के पास गन्नो की कतार लग गई है। इसे प्रबोधनी एकादशी भी कहा जाता है। तुलसी चौरा के सामने शालीग्राम की मूर्ति रखकर गन्नो का मंडप बनाया जाता है। घर की चौखट के चारों ओर दीप जलाकर अमरूद, सिंघाड़ा, केला, सेव फल आदि भगवान को समर्पित कर तुलसी विवाह कराया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

प्रदेश में मजबूत होती स्थानीयता के पीछे CKS के दस सालों की कड़ी मेहनत!

प्रदेश में मजबूत होती स्थानीयता और CKS  छत्तीसगढ़ शांत और...

तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, हमारी एकता, शौर्य और सम्मान का प्रतीक है: अनुज

राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भारत...

रायपुर ननि: MIC की बैठक, करोड़ों के विकास काम तय…पढ़िए!

रायपुर: नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक...

छत्तीसगढ़ में पांच हजार शिक्षक भर्ती का ऐलान…जानिए !

छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलने वाली...