रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: चुनावी खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए EC ने तय की रेट लिस्‍ट

Date:

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी खर्चों की दरें तय कर दी गई हैं। चुनावी सामग्री जैसे माला, लड्डू, मठा, गाड़ियां, पंडाल और मंच निर्माण, प्रचार सामग्री, और पटाखों की दरें निर्धारित की गई हैं। एक चुनावी लड्डू की कीमत 5 रुपये और मठा 10 रुपये रखा गया है।

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी खर्चों को लेकर विभिन्न सामग्रियों की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को इन दरों का पालन करना होगा। चुनाव के दौरान उपयोग होने वाली सामग्री जैसे माला, वाहन, माइक, मंच निर्माण, भोजन, और अन्य प्रचार सामग्रियों पर किए जाने वाले खर्च की सीमाएं तय कर दी गई हैं, जिससे चुनावी खर्चों पर नियंत्रण रखा जा सके।

इस बार चुनाव में एक चुनावी लड्डू की कीमत 5 रुपये तय की गई है, जबकि मठा (लस्सी) के लिए 10 रुपये जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, छोटी माला की कीमत 15 रुपये और बड़ी माला की 50 रुपये रखी गई है। वीआईपी माला की कीमत 300 रुपये और मोटी माला के लिए 900 रुपये प्रति नग तय की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...