नक्सलियों को करारा जवाब: जहां शहीद हुए थे 76 जवान, उसी चिंतागुफा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Date:

सुकमा जिले के चिंतागुफा नाम सुनते ही लोगों के जेहन में ताड़मेटला कांड की याद आ जाती है। देश के सबसे बड़े नक्सल हमले में 76 जवान बलिदान हुए थे, लेकिन घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना मुश्किल थी।

चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र को 89.69 प्रतिशत का उत्कृष्ट स्कोर प्राप्त हुआ है।

45 घोर नक्सल प्रभावित गांवों का होता है इलाज

  • 15 व 16 नवंबर 2024 को केंद्र सरकार की एनक्वास टीम ने चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया था। ओपीडी, आईपीडी, लैब, लेबर रूम और प्रशासनिक कार्य जैसे सभी विभागों की समीक्षा में उच्च रैंक हासिल किया।
  • चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पांच उप स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिसमें 45 घोर नक्सल प्रभावित गांव आते हैं। सुकमा कलेक्टर के अपहरण के बाद रिहाई का क्षेत्र हो या बुरकापाल में बलिदानियों की याद, सब इसी इलाके की घटना है।
  • कोंटा विकासखंड अंतर्गत स्थित यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है, जिसके अंदरूनी गांवों में आज भी नक्सलियों की दहशत है। हालांकि, बदले हालात में नक्सली कमजोर हो रहे हैं और लोगों तक सरकारी मदद पहुंच रही है।

नक्सलियों ने एंबुलेंस पर किया था हमला

चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र 2009 में आरएमए मुकेश बख्शी की पदस्थापना से अस्तित्व में आया था। 11 अप्रैल 2011 को नक्सलियों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया, जिसमें आरएमए मुकेश बख्शी और कई बच्चे मौजूद थे। आरएमए एंबुलेंस में बच्चों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दोरनापाल जा रहे थे।

इसी दौरान नक्सलियों ने एम्बुस लगाकर एंबुलेंस पर गोलीबारी की। हालांकि, किस्मत से किसी को गोली नहीं लगी। नक्सलियों ने सभी को नीचे उतार कर जमीन पर लिटाकर बंदूक टिका दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...