MP News: महिला दोस्त की अश्लील फोटो उसके पति को भेज कर किया ब्लैकमेल

Date:

शहर के ऐशबाग इलाके में एक इवेंट मैनेजर ने अपनी महिला दोस्त के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इन फोटोज को उसने महिला के पति को भेज दिया और फिर उन्हें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। महिला के पति की शिकायत पर ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐशबाग थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल के अनुसार 30 वर्षीय योगेश शाक्या चांदबड़ में रहता है। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। महिला से उसकी पुरानी दोस्ती है और वह शादी से पहले योगेश के घर के आसपास ही रहती थी। शादी के बाद वह गुरुनानकपुरा इलाके में रहती है। यहीं उसका पति किराने की दुकान चलाता है।

योगेश महिला के घर अक्सर आता-जाता था। दो महीने पहले उसने महिला की आपत्तिजनक फोटो खींच ली थीं। इन्हीं फोटोजे को उसने महिला के पति को भेज दिया और पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसने इंटरनेट मीडिया पर इन तस्वीरों को बहुप्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी।

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था

व्यापारी ने जब इन फोटो को लेकर पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि योगेश ने दो महीने पहले उसकी फोटो खींची थी। उसी फोटो को दिखाकर योगेश उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था। किराना व्यापारी ने योगेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर किराना व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित योगेश को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...