Madhyapradesh: बांधवगढ़ में चार जंगली हाथियों की दर्दनाक मौत, 9 अभी भी बीमार

Date:

जिले के बांधवगढ़ में मंगलवार को चार हाथियों की बीमार होने के बाद मौत हो गई। वन विभाग के सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही है कि हाथी किसी जहरीली वस्तु को खाने के बाद बीमार हुए हैं। हालांकि वह वस्तु गांव के लोगों द्वारा दिया जाने वाला जहर अथवा धान की वह फसल भी हो सकती है, जिस पर कीट नाशक छिड़का गया होगा।

इस मामले को लेकर अभी वन प्रबंधन ने अपनी तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह जानकारी वन विभाग से जुड़े लोगों के माध्यम से सामने आई है कि मंगलवार को 13 जंगली हाथी अचानक से बीमार हो गए थे। इनमें से चार हाथी तो जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे थे। कुछ देर छटपटाने के बाद इन जंगली हाथियों की एक-एककर मौत हो गई है। हालांकि मरने वाले हाथियों की संख्या को लेकर अभी यह असमंजस भी बना हुआ है कि वे तीन हैं अथवा चार।

बताया गया है कि जंगली हाथियों का एक झुंड मंगलवार की रात को पतौर और पनपथा के मध्य राजस्व भूमि पर फैले खेतों में घुस गया था। यहां इन सभी हाथियों ने धान की फसल को जमकर रौंदा और उसे खाया। वहां से फसल खाने के बाद यह सभी जंगली हाथी खितौली रेंज में पहुंच गए और यहां पहुंचने के बाद यह बीमार होने लगे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया, लेकिन उन्हें हाथियों के पास पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान बांधवगढ़ के डॉक्टर ने अनुमान के आधार पर कुछ दवाइयां डार्ट से हाथियों के शरीर में इंजेक्ट की। हाथियों के उपचार का अभियान अंधेरा होने के बाद भी चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...