कोरबा: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Date:

कोरबा में बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गई. दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पहली घटना बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की हालत गंभीर बताई गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है।

दूसरी घटना रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी, जिसमें तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रेक्टर से जा टकराई. स्कूटी में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक और तीन युवतियों की से एक की हालत गंभीर है. हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई, घायलों को 108 की मदद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है. घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...