रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे खरोरा स्थित ITBP की 38 वीं बटालियन कैंप में सिपाही ने ASI पर गोली चला दी इस दौरान मौके पर ही ASI की मौत हो गई।
बताया जा रहा है की छुट्टी पर जाने को लेकर सीनियर से विवाद हत्या का कारण बन गया! या कुछ कारण भी हो सकता है मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खरोरा थाना इलाके का है। जहां पर रविवार देर रात बिहार के रहने वाले कांस्टेबल सरोज कुमार (32 साल) और हरियाणा के ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56 साल) के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, कांस्टेबल सरोज कुमार ने ASI देवेंद्र दहिया पर अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
