CG NEWS: स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, एक छात्र की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

Date:

छत्तीसगढ़ के बालोद में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में सवार होकर आज सुबह 12 बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र की घटना है। आज सुबह 12 बच्चे टाटा मैजिक में सवार होकर ग्राम निपानी स्थित आत्मानंद स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार 12 वर्षीय कुणाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, चार बच्चे गंभीर हालत में घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए गुरूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की स्थिति बिगड़ते देख उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामले में मैजिक के चालक को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं, इस हादसे की सूचना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बच्चों के परिजन भी अपने बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...