DMF घोटाला: आरोपियों की जमानत याचिका खारिज…जानिए कौन हैं!

Date:

रायपुर: डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) घोटाले में फंसे पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की जमानत याचिका सोमवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। दोनों की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया था कि उनका इस घोटाले से कोई संबंध नहीं है और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) उन्हें बेवजह परेशान कर रही है।

कोर्ट ने कहा – जमानत से प्रभावित हो सकते हैं साक्ष्य

ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में दलील दी कि सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी की जमानत से मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। इसी आधार पर कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि इस डीएमएफ घोटाले में पहले ही निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, उनकी सहयोगी माया वारियर और एनजीओ सचिव मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

ईओडब्ल्यू की जांच जारी, हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

ईओडब्ल्यू की टीम लगातार इस घोटाले की परतें खोल रही है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही इस मामले में और भी बड़े नामों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...