डीजल टैंकर में भीषण आग: इलाके में मचा हड़कंप, आग बुझाने के लिए जारी प्रयास, देखें वीडियो

Date:

जिले में रविवार की सुबह जेपीएल के गेट नंबर-2 के पास खड़ी डीजल टैंकर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी के बाद तमनार पुलिस के आलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।

 

जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र मे स्थिति जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी डीजल टैंकर मे रविवार की सुबह अचनाक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना के समय डीजल टैंकर मे डीजल भर हुआ था। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और तमनार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है।

प्रारंभिक जांच मे बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी मे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना मे अभी तक कोई हताहत नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...